पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाए, काटे चालान

अतिक्रमण हटाए, काटे चालान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना. जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण गौड़ द्वारा सीएलजी की बैठक के दौरान मकराना में शुक्रवार को दिए गए निर्देशों का असर एक दिन बाद ही देखने को मिलने लगा। ट्रेफिक पुलिस के प्रभारी जगदीश मीणा ने मय जाप्ता के बस स्टैण्ड से लेकर रेलवे स्टेशन तक दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाया। कई जगह उन्होंने सख्ती तो कुछ स्थानों पर समझाइश से काम लिया। ज्यादातर दुकानदारों ने पुलिस का अतिक्रमण हटाने में सहयोग किया जबकि कुछ दुकानदारों ने पुलिस से उलझने का प्रयास भी किया। ऐसे दुकानदारों को मीणा ने भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। अतिक्रमण हटाने के दौरान 25 दुकानदारों के चालान भी काटे गए। थानाधिकारी देवीसहाय मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।