ट्रेन का ठहराव नावां में भी
नावां सिटी. शनिवार से जोधपुर जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन के नावां में ठहराव पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। रेलवे सूत्रों के अनुसार जोधपुर से चलकर जयपुर की ओर जाने वाली ट्रेन रात्री नौ बजकर अठारह मिनट पर नावां पहुंचेगी। इसी प्रकार जयपुर से चलकर जोधपुर जाने वाली ट्रेन नावां सुबह सात बजकर पंद्रह मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन का नावां रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव दिया गया है।