पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत में ट्रक फंसा तो पता चला, ‘भरा है गोवंश’, ग्रामीणों ने छुड़वाया

रेत में ट्रक फंसा तो पता चला, ‘भरा है गोवंश’, ग्रामीणों ने छुड़वाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. लाडनूं
गोवंश की तस्करी कर ले जा रहा एक ट्रक शनिवार सुबह मेगा हाइवे पर खानपुर रेलवे क्रासिंग के पास रेत में फंस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक में ठूंस ठूंस कर भरे गोवंश देखे तो पुलिस को सूचना दी और गोवंश को बाहर निकलवाया। ट्रक फंसने के बाद चालक व खलासी मौके से भाग गए। लेकिन पुलिस घटना के आठ घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस कारण ग्रामीणों ने रोष जताया।
जानकारी के अनुसार मेगा हाइवे पर खानपुर रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार तड़के पांच बजे गोवंश से भरा ट्रक फंस गया। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने के कारण चालक व खलासी भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर सुजानगढ़ से आरपीएफ चौकी से सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल, मुख्य आरक्षी शिंभू राम भाटी, व आरक्षी मुकेश कुमार यादव ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया व क्रेन मंगवा कर सांड भरे ट्रक को सीधा खड़ा करवाया। लेकिन सिविल पुलिस या प्रशासन के नहीं आने से सांडों को ट्रक से खाली नहीं करवा सके। दोपहर दो बजे सिविल पुलिस पहुंची तो ट्रक में भरे 12 सांड को बाहर निकाला जा सका। 12 सांडों को गोशाला में भिजवाया गया। तहसीलदार भंवर लाल नागा ने छह सांड जसवंतगढ़ स्थित श्रीकृष्ण गो सेवा सदन व लाडनूं की राम आनंद गोशाला में पांच सांड भिजवाए। एक सांड लोगों की भीड़ को देखकर डर से भाग गया।