- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर नागौर में युनूस खान करेंगे ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस पर नागौर में युनूस खान करेंगे ध्वजारोहण
भास्कर न्यूज. नागौर
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह नागौर स्टेडियम में रविवार को गरिमा और उल्लास के माहौल में मनाया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। खान सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी लेंगे व सरकार की तरफ से संबोधन देंगे।
मुख्य समारोह के बाद सार्वजनिक निर्माण मंत्री खान रविवार को कलेक्टर निवास व सर्किट हाउस में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद वे जनता से भी मुलाकात करेंगे। ध्वजारोहण के तुरंत बाद मुख्य अतिथि खान द्वारा परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली जाएगी। परेड में आरक्षी दल, होमगार्ड, एनसीसी ((सीनियर/जूनियर)), स्काउट एवं गाइड्स, छात्र-छात्रा, भूतपूर्व सैनिक आदि शामिल होंगे। परेड के बाद अतिरिक्त कलेक्टर राज्यपाल का संदेश पठन करेंगे। इसके बाद प्रशंसा पत्र व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, सामूहिक गीत एवं नृत्य कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।