पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंसानियत को जिंदा किया प्यारे नबी ने: कादरी

इंसानियत को जिंदा किया प्यारे नबी ने: कादरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. मकराना
कादरी मस्जिद के पास शुक्रवार रात को जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में आए यूपी के मौलाना इमरानुल कादरी ने तकरीर पेश करते हुए कहा कि प्यारे नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा ((स.अ.व.)) ने दुनिया को अल्लाह के बताए हुए मार्ग से अवगत करवाया। उन्होंने लोगों से कहा कि बुराइयों से दूर रहें। इस्लाम में इंसानियत को काफी महत्व दिया गया है। कादरी ने तकरीर के दौरान उपस्थित लोगों से नमाज, जकात व अल्लाह के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जलसे में पाली से आए मौलाना फिरोज आलम व मोहम्मद आमीन बरकाती ने नाते मुस्तफा व मनकबत पेश की। अनंत में सलातो सलाम पेश करने के बाद दुआ की गई। इस मौके पर शेख मइनुदीन अशरफी, शेख कालू पटेल, जाकिर हुसैन लोहार, मोहम्मद इमरान रंगरेज, पार्षद लियाकत अली सहित हजारों लोग मौजूद थे।
रूण में दो दिवसीय उर्स संपन्न
रूण. बाबा बदरुद्दीन शाह व बाबा मलंग शाह का दो दिवसीय उर्स शनिवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर बिहार के मौलाना मोहम्मद हुसैन अब्दुल हकानी ने तकरीर पेश की। उन्होंने प्यारे नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा साहब ((स.अ.व.))के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने इंसानियत की सेवा का पैगाम दिया उस पर सबको अमल करना चाहिए। सुन्नी तब्लीगी जमात बासनी के अध्यक्ष मौलाना अबुबकर अशरफी ने कहा कि इस्लाम का नाम शांति है और अमन व चैन भाईचारा कायम करने के लिए इंसान को मोहब्बत से रहना चाहिए। कार्यक्रम में मेड़ता शहर के कारी रईस अहमद सिदकी ने नाते पेश कर अकीदतमंदों को झूमने को विवश कर दिया। उर्स के दौरान विभिन्न स्थानों से आए जायरीन ने मजार पर अकीदत के फूल पेश किए। इस दौरान काजी हाफीज मोहम्मद अकरम उस्मानी, बासनी के हाफीज अल्लाबक्ष, हाफीज गुलाम मोहम्मद, दरगाह कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।