- Hindi News
- एनआरएचएम संविदाकर्मियों की महारैली 27 को
एनआरएचएम संविदाकर्मियों की महारैली 27 को
भास्कर न्यूज. नागौर
राजस्थान एनआरएचएम नर्सेज एसोसिएशन विभिन्न मांगों को लेकर 27 जनवरी को जयपुर में रैली का आयोजन करेगा। रैली दोपहर 1 बजे नेहरू गार्डन से शुरू हो कर एसएमएस मेडिकल कॉलेज तक निकाली जाएगी। रैली की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता सांवर मल मेहला ने बताया कि जिले के कई एनआरएचएम संविदा कर्मी, नर्सेज, आयुष नर्सेज रैली में भाग लेंगे।
एसोसिएशन इसी क्रम में 26 जनवरी को नागौर में केबिनेट मंत्री युनूस खान को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगी।