पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अत्तारी को बनाया मुल्तानी सोसायटी का अध्यक्ष

अत्तारी को बनाया मुल्तानी सोसायटी का अध्यक्ष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. गोसिया चिश्तिया मुल्तानी एज्यूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर जमील अहमद अत्तारी को सोसायटी अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में आरिफा बानो उपाध्यक्ष, मोहम्मद जावेद मुल्तानी सचिव तथा मोहम्मद अकबर मुल्तानी कोषाध्यक्ष चुने गए। फरीदुद्दीन, सिकन्दर खान, रफी अनवर मुल्तानी, इसरार अहमद जोधपुरी को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
जम्भेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक अधिवेशन 4 को
नागौर. गुरु जम्भेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक अधिवेशन चार फरवरी को होगा। समारोह में विश्नोई समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, खेलकूद में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहनलाल लोमरोड़ ने बताया कि 3 फरवरी को नागौर में स्थित विश्नोई धर्मशाला में रात्रि जागरण होगा। चार फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर सुबह 120 शब्दों का पाठ हवन एवं पाहल होगा। इसी दिन ट्रस्ट की वार्षिक साधारण सभा व अधिवेशन होगा।
जेवरात व नकदी चोरी का मामला दर्ज
नागौर. श्रीबालाजी थाने में कस्बे की एक महिला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जेवरात व नकदी चोरी कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार श्रीबालाजी की उर्मिला देवी तापडिय़ा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अज्ञात चोर बीती रात्रि में बंद पड़े उसके मकान का ताला तोड़कर सोने के आभूषण, चांदी के बर्तन, पूजा की थाली व 10 हजार रुपए नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
ट्रक चालक पर धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज
नागौर. एक व्यक्ति ने अपने ट्रक चालक के खिलाफ भावण्डा थाने में धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी रामेश्वरलाल चौधरी ने बताया कि बंसल केमिकल के मालिक विनोद अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 24 नवंबर 2013 को गोटन निवासी ट्रक चालक सिखराम नायक को 54 टन माल भूटान भेजने के लिए भरवाया था। सिखराम नायक ने माल भूटान नहीं ले जाकर गोटन के महावीर ओसवाल व ट्रांसपोर्ट कंपनी के राजू राम नायक से मिलीभगत कर 1 लाख 98 हजार रुपए की राशि हड़प ली। सिखराम ने 70 हजार रुपए महावीर ओसवाल को थमा दिए। माल भूटान नहीं पहुंचा इस पर मालिक ने पता लगाया तो ट्रक को गोटन पुलिस ने पहले ही धोखाधड़ी के मामले में सीज कर लिया था। अब पुलिस ने सिखराम नायक, राजू राम नायक व महावीर ओसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी से राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इन आरोपियों के खिलाफ गोटन व मेड़तासिटी थानों में भी धोखाधड़ी के मामले पूर्व में दर्ज है। इसी प्रकार भदोरा के रामनिवास नाई ने रिपोर्ट दी कि माना राम नाई व उसके साथी प्रार्थी के खेत से खेजडिय़ों का लूंग काटकर ले गए।
फर्जीवाड़े से जमीन का नामांतरण कराने का आरोप
नागौर। सदर थाने में सरपंच व पटवारी से मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों से जमीन का नामांतरण करवाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार कुम्हारी के अमरा राम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि इसी गांव के अमरा राम मेघवाल व उसके साथियों ने सरपंच व पटवारी से मिलीभगत कर जमीन का गलत तरीके से नामांतरण करवाकर धोखाधड़ी की। इसी थाने में चातरा-मांजरा के भैरूसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि दलपत सिंह व उसके साथियों ने घर में घुसकर मारपीट की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मारपीट का मामला दर्ज
नागौर. चातरा मंाजरा के एक व्यक्ति ने परिवार वालों के साथ मारपीट का मामला सदर थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार भैरूसिंह पुत्र कल्याण सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी की गांव के ही दलपत सिंह व 6 अन्य लोगों ने मिलकर उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की।
जुआ खेलते पांच गिरफ्तार
नागौर. सदर थाना पुलिस ने शनिवार को बासनी में जुआ खेलते हुए पांच जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद हुसैन व उसके चार साथियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से 1170 रुपए बरामद किए गए।