भागवत कथा का समापन
भास्कर न्यूज. नागौर
गोपीनाथ मंदिर में 19 जनवरी से चल रही भागवत कथा का शनिवार को समापन हो गया। कथा वाचक हरिशरण महाराज ने प्रवचन में कहा कि श्री कृष्ण द्वारा कंस के वध के साथ ही सत्य की जीत व अधर्म पर धर्म की विजय की शुरूआत हुई थी। कथा समापन के बाद गोपीनाथ से बंशीवाला मंदिर तक भागवत जुलूस भी निकाला गया। सत्संग में अक्रूर जी के गोपियों को ज्ञान व तत्व ज्ञान के प्रसंग पर प्रवचन दिया गया। महाराज ने बताया कि धर्म की रक्षा के लिए समय समय पर भगवान ने अवतार लिया।
उन्होंने कहा कि माता पिता व गरीबों की सेवा में ही प्रभू की सेवा है। महाराज ने दहेज, भ्रूण हत्या को महापाप की संज्ञा दी व गो सेवा को महान बताया।