पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा में छाया रहा धरना

विधानसभा में छाया रहा धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. विधानसभा के पहले सत्र में तीन दिन तक नागौर में बिजली के मुद्दे पर किसानों का धरना गूंजता रहा। इसे गंभीरता से लेने की मांग करते हुए खींवसर विधायक तो धरने पर भी बैठ गए। धरने पर बैठने से पहले बेनीवाल ने कहा कि सरकार को चिंता ही नहीं है। नागौर में बिजली काटने के मामले में किसान धरने पर हैं। कांग्रेसी विधायकों ने उनके सुर में सुर मिलाए। बेनीवाल ने चेतावनी दी कि सरकार चेती नहीं तो धरना किसी भी दिशा में जा सकता है। इस पर विपक्ष के सदस्य खड़े हो गए और जोर-जोर से बोलने लगे। सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी बोलने लगे और कुछ देर तक व्यवधान पैदा हो गया। शोकाभिव्यक्ति से पहले विधायक हनुमान बेनीवाल ने नागौर में बिजली कनेक्शन के संबंध में चल रहे धरने और विपक्ष के मुख्य सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा ने एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा उठाया। इस बीच अध्यक्ष ने उन्हें बैठा दिया। इन मुद्दों पर किरोड़ीलाल मीणा भी बोले। इससे पहले राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद भी बेनीवाल सदन में खड़े होकर नागौर के मुद्दे पर बोलने लगे।