पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरना स्थल पर तेजा गायन की प्रस्तुति दी किसानों ने

धरना स्थल पर तेजा गायन की प्रस्तुति दी किसानों ने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. नागौर
नागौर कलेक्ट्रेट के बाहर पिछले कई दिनों से जारी किसानों का धरना शनिवार को 24वें दिन भी जारी रहा।
धरने को संबोधित करते हुए खींवसर क्रय विक्रय सहकारी संघ के अध्यक्ष नारायण बेनीवाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर अपने हितों के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मद्देनजर रखते हुए संघर्ष करें।
काव्यरत्न से पुरस्कृत कवि सोहन दान चारण ने कहा कि जब तक किसान शैक्षणिक, सामाजिक व राजनीतिक दृष्टि से सक्षम नहीं होगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकेगा। धरने को किसान नेता नरेन्द्र ईनाणिया, ग्वालू सरपंच नरसिंह ग्वाला, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूराराम ईनाणिया, घनश्याम फिड़ौदा, वयोवृद्ध किसान नेता संग्राम काला, किसान नेता शिवकरण बिश्नोई, विनोद राखेचा
सहित अनेक किसानों ने संबोधित
किया।
शनिवार शाम करीब आठ बजे आशाराम तांडी, गणेशाराम, खेराज, भंवर धुंधवाल, भींयाराम भादू, सुखराम अड़वड़ आदि ने तेजा गायन की प्रस्तुति दी।