पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांद्रा हिसार ट्रेन का डीडवाना में स्वागत

बांद्रा-हिसार ट्रेन का डीडवाना में स्वागत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. डीडवाना
रेल बजट में घोषित बांद्रा टर्मिनस-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के शनिवार को डीडवाना आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व शहरवासियों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान चालक दल के सदस्यों का माला व साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन भी किया गया। आगामी 27 जनवरी से नियमित रेल सेवा के रूप में चलने वाली यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल गाड़ी के रूप में यहां पहुंची। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलकर डेगाना-डीडवाना-रतनगढ़ के रास्ते हिसार जा रही ट्रेन के स्वागत के लिए स्टेशन पर लोग उमड़ पड़े। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष गोपीकिशन प्रजापति, ग्रामीण अध्यक्ष प्रकाश सिंह केराप, मोहम्मद जहांगीर भाटी, पुरुषोत्तम तेजस्वी, अब्दुल सलाम बग्गड़, नरेंद्र सिंह कणवाई, अरुण कुमार, इस्तेखार उस्मानी, विजय ओझा, छोटूराम, सागर तेजी, किशोर, प्रशांत ओझा, फारुक सिलावट, स्टेशन मास्टर विष्णुशंकर पांडे, जीआरपी इंचार्ज जयपाल सिंह, यूसुफ खान, हेमाराम चौधरी, बुकिंग इंचार्ज रणछाराम चौधरी आदि मौजूद थे।
डेगाना. रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बान्द्रा से हिसार साप्ताहिक चली नई ट्रेन का डेगाना पहुंचने पर लोगों ने स्वागत में पलक-पांवड़े बिछाएं। रेलवे जंक्शन पर लोगो ने पलक पावड़े बिछाते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ बैण्ड बाजों से स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता बिरदीचंद तोषनीवाल, प्रकाश करवा, महेन्द्र टेलर, रेलवे यूनियन सचिव मोहनसिंह, महेन्द्र-राज गुर्जर, शार्दुल खान, राजू भाई धोजक, बाबूसिंह बंवरला, कानसिंह हाडा, मोडूराम तंबोली सहित ने ट्रेन के ड्राइवर सहित स्टॉफ का अभिनंदन किया।