पूसाराम महाराज को बनाया महंत
नागौर. राजस्थान साधु समाज के अध्यक्ष महंत स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि ने स्वामी पूसाराम महाराज को मौजीदास बगीची, अड़कसर धूणी का महंत बनाया है। अध्यक्ष ने बताया कि अड़कसर धूणी के महंत सांवलदास महाराज व उदादास महाराज के ब्रह्मलीन के बाद महंत बंशी दास महाराज, महंत मोहनदास महाराज सहित संतों की मौजूदगी में
पूसाराम महाराज को धूणी का महंत घोषित किया।
तन सिंह जयंती मनाई
नागौर. अमर राजपूत छात्रावास में शनिवार को तन सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर छात्रावास प्रबंध कमेटी के सचिव प्रेम सिंह चाऊ व कोषाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रेम सिंह ने बताया कि तन सिंह ने सनातन परंपरा की पालना करते हुए समाज को जीवन समर्पित किया। इस मौके पर आह्वान किया कि क्षत्रिय को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।