पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों के नहीं आने से बढ़ी नीलामी की तारीख

व्यापारियों के नहीं आने से बढ़ी नीलामी की तारीख

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. नागौर
श्री रामदेव पशु मेले में दुकानों की नीलामी की तारीख आगे बढ़ाई गई है। इसके पीछे कारण यह रहा कि रबड़ व्यापारियों ने अभी नीलामी में भाग नहीं लिया है। रबड़ व्यापारी अभी नीलामी को लेकर मोलभाव में लगे हुए है। अभी व्यापारियों ने अपनी बोली नहीं खोली है। इसके चलते अब तक केवल 50 दुकानों की ही नीलामी हो पाई है। जबकि विभाग ने मेले के लिए 170 दुकानें काटी है। विभाग के उपनिदेशक डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि नीलामी की तारीख बढ़ाई है। 27 जनवरी को कई दुकानों की नीलामी होने की संभावना है।
घरों के बाहर लग गई दुकानें : मेले की दुकानों की नीलामी नहीं होने का एक कारण यह भी है कि जोधपुर रोड पर लोगों ने घरों के आगे दुकानों किराए पर देनी शुरू कर दी है। दुकानदारों को वहां सस्ते में ही दुकानें मिल रही है। हालांकि पशुपालन विभाग व पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दे रखे है। कि कोई भी दुकानदार हाइवे से 30 फीट दूरी तक दुकानें नहीं लगाएगा। इसके बावजूद दुकानें लगनी शुरू हो गई है।