पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंभेश्वर भगवान का जागरण आज, प्रतिभाओं का सम्मान कल

जंभेश्वर भगवान का जागरण आज, प्रतिभाओं का सम्मान कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
श्री जम्भेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट, नागौर का वार्षिक अधिवेशन तीन व चार फरवरी को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहनलाल लोमरोड ने बताया कि सोमवार की रात नागौर की जम्भेश्वर विश्नोई धर्मशाला में जम्भेश्वर भगवान के जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें साखी, कीर्तन, भजन व गुरु महाराज की वाणी प्रस्तुत की जाएगी। संत-महात्माओं के प्रवचन भी होंगे। अगले दिन बसंत पंचमी पर 120 शब्दों का पाठ व हवन, पाहल होगा। इसी दिन ट्र्स्ट की साधारण सभा का वार्षिक अधिवेशन एवं प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक होगी। लोमरोड ने बताया कि दसवीं, बारहवीं के सभी वर्गों की परीक्षा में 75 प्रतिशत तथा स्नातक व स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले नागौर जिले के विश्नोई समाज के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
वर्ष 2013 की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्टेट मेरिट में पहला स्थान प्राप्त करने वाले तथा राष्ट्रीय खेलकूद, अंतर महाविद्यालय खेलकूद में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 30 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।