ग्रामीण आधार कार्ड से वंचित
सांजू$ कई लोग आधार कार्ड बनाने से वंचित हैं। पूर्व में कस्बे में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित हुआ मगर कई लोग व्यापार एवं काम धंधे के दौरान आधार कार्ड नहीं बनवा सके। आधार कार्ड नहीं होने के कारण गैस कनेक्शन पर मिलने वाली सब्सिडी एवं सिलेंडर प्राप्त करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।