गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा
भास्कर न्यूज - मेड़ता रोड
भास्कर आईटीआई में भंवरलाल भाकल, नंदलाल शर्मा, राउमावि में सरपंच सरजूदेवी लटियाल, संस्था प्रधान खीयाराम, चिकित्सालय में डा. राजकुमार डिडेल, राबाउमावि में गीता शर्मा, जीआरपी में अनोप सिंह, पुलिस थाना में संपत सिंह ने ध्वजारोहण किया।
रियांबड़ी. गणतंत्र दिवस सामूहिक रूप से राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में मनाया गया। सुबह 9 बजे देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। पुलिस, स्काउट एवं छात्रों ने सामूहिक परेड कर सलामी दी। इसमें 29 जनों को सम्मानित किया।
गोटन$ मुख्य समारोह राउमावि के खेल मैदान में हुआ। सरपंच नारायण सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार बिरला व्हाइट सीमेंट परिसर में भी समारोह हुआ। इसमें वरिष्ठ अध्यक्ष राहुल मोहनोत ने ध्वजारोहण किया।
जसवंतगढ़$ राजकीय जगन्नाथ तापडिय़ा सीसै स्कूल गणतंत्र दिवस पर सामूहिक मार्चपास्ट व व्यायाम प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष कुंदनमल बोचीवाल, मुख्य अतिथि त्रिलोकचंद मिश्रा व विशिष्ट अतिथि रामप्रसाद करवा, परशुराम माली थे।
मौलासर$ मुख्य समारोह स्थानीय राजकीय सोमानी उमावि में सरपंच शकुंतला दानोदिया ने झंडारोहण कर किया। धनकोली में सरपंच नादिया बानो, डाबड़ा में उपसरपंच सोनकी देवी, दाउदसर में शोकत खां, रसीदपुरा में मानाराम मेघवाल, निमोद में नाथूराम निवाद ने झंडारोहण किया।
छोटी खाटू$ कस्बे के खेल मैदान में मुख्य समारोह हुआ। इसमें कस्बे के अनेक सरकारी व निजी स्कूलों ने भाग लिया। समारोह में ध्वाजारोहण के बाद मार्चपास्ट सलामी, व्यायाम प्रदर्शन व अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
लादडिय़ा$ राउमावि में गणतंत्र दिवस सामूहिक रूप से मनाया गया। मुख्य अतिथि सरपंच पूसाराम कड़वा थे। प्रधानाचार्य बजरंग सिंह राठौड़ व सरपंच ने ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह राउमावि के प्रांगण हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को मिठाई भी बांटी गई।
हरसौर$ राउमावि में प्रधानाचार्य सम्मीउल्लाह अंसारी व पूर्व सरपंच रमेशपुरी गोस्वामी ने झंडारोहण कर परेड की सलामी ली। थाटा के रामावि में सरपंच जसवंत सिंह राठौड़, मोड़ीकलां में सरपंच पार्वती देवी मातवा, मोरियाना के मरुधर केसरी स्कूल में सुरेश मोरियाना ने झंडारोहण किया।
दयालपुरा$ ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष पूर्णमल गुर्जर एवं प्रधानाचार्य बालकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता एवं ग्राम पांडोराई की राउप्रा विद्यालय में सरपंच रामी देवी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया।
मारोठ$ राजकीय ऋषभचंद जैन उमावि में सामूहिक रूप से समारोह का आयोजन हुआ। सरपंच चुन्नीलाल माली, कार्यवाहक प्राचार्य बंशीलाल ने झंडारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
शेरानी आबाद$ कस्बे मे गणतंत्र दिवस उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। राउमावि के खेल मैदान में सामूहिक रूप से प्रोग्राम हुआ। हुसैन खां तथा प्रिंसिपल मुरलीधर सोनी ने ध्वजारोहण किया।
मीठड़ी$ राबामावि में अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद पटवारी, मुख्य अतिथि श्रवण पटवारी व नाहर सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राउमावि में सामूहिक रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता लालचंद पटवारी व ब्रजमोहन ने की।
रेण. राउमावि के खेल मैदान में गणतंत्र दिवस सामूहिक रूप से मनाया गया। प्रिंसीपल रामनिवास शर्मा व मण्डल सदस्या प्रीति कंवर ने झंडारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इसी प्रकार कोऑपरेटिव, द सनराइज, आदर्श बाल, राउप्रावि, पशु चिकित्सालय में भी ध्वजारोहण किया गया।
रूण. स्थानीय खेल मैदान में ध्वजारोहण व कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच इंदिरा देवी गोलिया ने की। प्रधानाचार्य कार्यवाहक उम्मेदसिंह की देखरेख में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। संचालन गजेन्द्रसिंह सामरिया ने किया।
देशवाल$ गांव में सरस्वती बाल विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि मेड़ता प्रधान कैलाश मंडा, विशिष्ट अतिथि सीताराम कासनिया व पूर्व सरपंच घमडाराम कासनिया, घासीराम चौधरी, मनीराम मुंडेल, सुरजाराम मंडा, अर्जुन कासनिया ने झंडारोहण किया।
बोरावड़ ग्राम पंचायत बोरावड़ के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में व्यापार मंडल अध्यक्ष व तेयुप के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कोटेचा ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार राउप्रावि, राना शिक्षण संस्थान, कालवा बेड़ा के राउमावि में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सांजू$ सारड़ा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में अध्यक्ष सरपंच महावीरसिंह राठौड़ ने झंडारोहण किया। मुख्य अतिथि डॉ. रामकैलाश ने गणतंत्र के मौके पर विचार व्यक्त किए। इसी दौरान 132 केवी जीएसएस, 33 केवी जीएसएस, राउप्रा, राबाउप्रावि में भी कार्यक्रम हुए।
बेसरोली. कस्बे के राउमावि में प्रधानाचार्य लादुराम सैनी ने झंडारोहण किया एवं छात्रों ने मार्च पास्ट किया। ग्राम पंचायत नांदोली मेड़तिया के रामावि में सामूहिक समारोह में प्रधानाध्यापक शिवराम करीर ने झंडारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। अध्यक्षता सरपंच सोहनी देवी ने की ।
दधवाड़ा. दधवाड़ा रामावि में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि उप सरपंच व विशिष्ट अतिथि महेन्द्र जाजड़ा व प्रधानाध्यापक मदनलाल चौधरी ने ध्वजारोहण किया और मार्चपास्ट सलामी ली। ग्राम रोल चांदावता में रामावि में रोल चांदावता और मयूर शिक्षण संस्थान रोल चांदावता में गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
चितावा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितावा में गणतंत्र दिवस मनाया गया। झण्डारोहण मुख्य अतिथि सरपंच केलु कंवर ने किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य करमचन्द ने की। इसी तरह निजी विद्यालय ज्ञान भारती सीसै स्कूल चितावा झण्डारोहण लक्ष्मण भींचर ने किया व आदर्श सी. सैकंडरी स्कूल चितावा में झण्डारोहण व पुरस्कार वितरण किए गए। इसी तरह पुलिस थाना चितावा में झण्डारोहण थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने किया।
बुड़सू$ कस्बे के राउमावि में सामूहिक रूप आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच हनुमान सिंह, जिला परिषद सदस्य हेमाराम दुस्तावा, मकराना पंचायत समिति सदस्य महावीर कूकणा एवं प्रधानाचार्य बीरमाराम चौधरी ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
रिड़$ राउमावि परिसर में सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोह में सरपंच गोगादेवी छरंग ने झंडारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। बाजवास के रामावि में सरपंच जिमना देवी ने झंडारोहण किया।
बडू$ मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि चौथुराम डूकिया के साथ सरपंच भीवंराज गिंवारिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई आयोजन हुए। ग्राम निंबड़ी, रामसिया, गच्छीपुरा में भी कार्यक्रम हुए।
मींडा$ कस्बे में गणतंत्र दिवस पर समस्त सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मूली देवी नारनौलिया ने करते हुए ध्वजारोहण किया। गांव देवी कलां के राउमावि में सरपंच शंकर लाल गोठवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
आलनियावास$ राउमावि में सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सरपंच शोभा देवी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जिस पर आगन्तुकों ने बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु पारितोषिक दिए गए।
हरनावा$ कस्बे के शहीद मंगेज सिंह राउमावि में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि भामाशाह कुनाराम आकोदिया व अध्यक्षता नटवर सिंह राठौड़ ने की। कार्यवाहक प्रिसिंपल इंदरसिंह राठौड़ व अतिथियों ने झंडारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
दधवाड़ा. दधवाड़ा रामावि में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि उप सरपंच व विशिष्ट अतिथि महेन्द्र जाजड़ा व प्रधानाध्यापक मदनलाल चौधरी ने ध्वजारोहण किया और मार्चपास्ट सलामी ली। ग्राम रोल चांदावता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय में रोल चांदावता और मयूर शिक्षण संस्थान रोल चांदावता में गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
चितावा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितावा में गणतंत्र दिवस मनाया गया। झण्डारोहण मुख्य अतिथि सरपंच केलु कंवर ने किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य करमचन्द ने की।