पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क के स्थान परिवर्तन की मांग

सड़क के स्थान परिवर्तन की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुड़सू. क्षेत्र से होकर निकल रहे मेगा हाई-वे को पूर्व में सर्वे द्वारा निर्धारित स्थान में परिवर्तन की मांग को लेकर रविवार को बरवाला के ग्रामीणों ने मकराना विधायक श्रीराम भींचर से मुलाकात की। उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप कर बाइपास को पूर्व में सर्वे द्वारा निर्धारित स्थान से 40 मीटर दूर निकालने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि बरवाला गांव के बाहरी छोर से बाइपास सड़क का निर्माण होना है। प्रस्तावित बाइपास सड़क निर्माण के लिए पहले ही सर्वे कर निर्धारित स्थान को सीमांकित किया जा चुका है। इसके लिए पिछले दिनों संबंधित भूमि धारकों को जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाइपास सड़क के लिए सरकार ने जो जगह निर्धारित की है, वह आबादी क्षेत्र के अत्यंत नजदीक है। इस कारण इससे न केवल लगातार दुर्घटनाओं की आशंका रहेगी बल्कि इससे आबादी क्षेत्र में स्थित मकानों को भी सड़क निर्माण के कारण नुकसान होगा। इस मौके पर भैंरू प्रसाद भार्गव, नाथूलाल, विष्णु शर्मा, गोपीराम भींचर, शंकर सिंह आदि मौजूद थे।