पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूंगफली लेकर आए किसानों का प्रदर्शन

मूंगफली लेकर आए किसानों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
नागौर कृषि मंडी स्थित केंद्र पर समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही मूंगफली के संबंध में सात प्रमुख सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने कृषि मंडी कार्यालय के आगे सड़क पर धरना दे दिया। धरने के चलते मूंगफली लेकर कृषि मंडी में जा रहे किसानों के वाहन रुक गए। अधिकारियों व पुलिस ने समझाइश की। इसके बाद किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम दलवीर ढढ्ढ़ा से वार्ता की। कलेक्टर डॉ. वीना प्रधान के नाम ज्ञापन दिया। वार्ता के बाद किसान धरना समाप्त करने पर सहमत हुए। अधिकारियों ने किसानों की मांग उच्चाधिकारियों को पहुंचाने का आश्वासन दिया।