पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ञ्चविभाग की काटी गई 170 दुकानों में से नीलाम हो पाई मात्र 50 दुकानें।

ञ्चविभाग की काटी गई 170 दुकानों में से नीलाम हो पाई मात्र 50 दुकानें।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
इस बार श्री रामदेव पशु मेला मैदान में पशुपालन विभाग को अस्थाई दुकानों की नीलामी से अच्छी खासी आय होती नहीं दिख रही।
मेला मैदान के आसपास निजी भवनों व अन्य लोगों की जमीन आने से अब यहां विभाग की महंगी दुकानों से कई दुकानदार परहेज कर रहे हैं। इस वजह से अब तक 170 में से 50 दुकानें ही विभाग नीलाम कर पाया है।
पशु मेले में पशुपालन विभाग के लिए राजस्व का सबसे बड़ा साधन यहां लगने वाली दुकानें हैं। इस बार भी दुकानदार बोली लगाने के लिए अपने मोल भाव में लगे हैं। इस बार दुकानदारों की मार्ग छोटा होने सहित कई तरह की शिकायतें भी हंै। हाइवे के किनारे लोगों के घरों के आगे लगने वाली दुकानों पर विभाग का भी जोर नहीं चल रहा। मेले में दुकान लगाने को लेकर बताए गए नियम महज कागजी बनकर रह गए हैं।
मेला समिति ने जिन विभागों को यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे कुछ नहीं कर पाए हैं।