पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आग से जला चारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बडू. ग्राम पंचायत निंबड़ी के राजस्व गांव लाड़ोली में रविवार की शाम बाड़े में लगी आग से चारा जलकर राख हो गया। सरपंच प्रतिनिधि रेवंत सिंह ने बताया कि गोरधनराम लेघा के बाड़े में सांय करीब पांच बजे चारे में अचानक धुआं उठता दिखा। इस पर ग्रामीणों ने मकराना फायर ब्रिगेड को फोन किया। अग्निशमन दल के साथ ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से चार सौ पूळे, घास, कुत्तर व लूंग जल गया। परबतसर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पटवारी पवन कुमार ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट बनाई है।
- - -
शार्ट सर्किट से चारे में लगी आग
मेड़ता सिटी. पुष्टिकर गार्डन के पीछे स्थित पुष्करणा समाज की गौशाला में रखे चारे में रविवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे गौशाला में रखा करीब 2 लाख का चारा जल गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल ने आग पर काबू पाया। पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी सहित मुकेश जोशी, त्रिभुवन जोशी आदि गौशाला पहुंच गए। गनीमत यह रही कि सामने रखे चारे ने आग नहीं पकड़ी अन्यथा काफी नुकसान हो सकता था।
- - -
चोरी का मामला दर्ज
नावां सिटी. ग्राम लूणवां के एक मकान से जेवरात व कपड़े चोरी होने का मामला थाने में दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार पुरुषोत्तम ब्राह्मण ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके मकान से अज्ञात चोरों ने जेवरात व कपड़े चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
- - -
विवाहिता घर से गायब
हरसौर. कस्बे से एक विवाहिता के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। हरसौर निवासी कैलाशराम बावरी ने थांवला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसकी 30 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी उर्फ फेफली 22 जनवरी को घर से गायब हो गई। आसपास रिश्तेदारों के यहां पता लगाया मगर कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने मुन्नी की गुमशुदगी दर्ज कर तफतीश प्रारंभ कर दी है। मामले की जांच कर रहे सहायक थाना प्रभारी चंद्राराम विश्नोई ने बताया कि मुन्नी देवी के फोन की कॉल डिटेल निकलाई जा रही है।
- - -