- Hindi News
- मीरा महोत्सव में सरकारी भागीदारी के निर्देश
मीरा महोत्सव में सरकारी भागीदारी के निर्देश
परबतसर. सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह टापरवाड़ा ने मेड़ता नगर पालिका चेयरमैन अनिल थानवी, ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा व चारभुजा मंदिर ट्रस्ट का अनुरोध पत्र लेकर केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्री चंद्रेशकुमारी से नई दिल्ली में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे नागौर जिले के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पर्व मीरा महोत्सव को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के वार्षिक कैलेंडर में शामिल करने का अनुरोध किया। मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम में भागीदारी कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए। इसकी अनुपालना में संस्कृति मंत्रालय के अनुभाग अधिकारी जनक सुधा ने संस्कृति विभाग उत्तर क्षेत्र को समारोह में सरकारी भागीदारी करने के लिखित निर्देश जारी किए।