गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा
ञ्चऐसे मनाया गणतंत्र दिवस समारोह
भास्कर न्यूज. नागौर
झण्डारोहण के बाद समारोह में कई कार्यक्रम हुए। सबसे पहले मुख्य अतिथि को आरआई पुलिस लाइन रमेन्द्र सिंह ने परेड का निरीक्षण करवाया। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम, पिरामिड, योगासन तथा लैजियम का प्रदर्शन किया गया। डम्बल्स का प्रदर्शन तथा घोषवादन हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में चयनित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिह्न तथा प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में ‘लोक गीतों का झूमका’ सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई। विभिन्न विभागों की झांकियों के बाद राष्ट्रगान से समारोह का समापन हुआ।
यह रहे विजेता
गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में निकाली गई झांकियों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की झांकी प्रथम रही। वाटरशेड विभाग की झांकी दूसरे तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की झांकी तीसरे स्थान पर रही।
टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस की शाम जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा टाउन हॉल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें कलेक्टर डॉ. वीना प्रधान मुख्य अतिथि रहीं। गल्र्स स्कूल प्रधानाचार्या पुष्पलता व्यास ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शारदा बाल निकेतन की छात्राओं ने ‘शारदे वरदान दो’ सरस्वती वंदना से की। केबीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भारत मां की वंदना की। गिनाणी स्कूल की छात्राओं ने चिरमी रा डाळा चार’ गीत पर सामूहिक नृत्य किया। गायत्री विद्यापीठ, एलबीएस कान्वेंट, रतन बहन स्कूल की छात्राओं ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एसडीएम दलबीर ढढ्ढ़ा सहित अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
सुनी लोगों की समस्याएं, लोग पहुंचे स्वागत करने भी
सानिवि मंत्री युनूस खान ने जनता की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निपटारा किया। केबिनेट मंत्री के स्वागत में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं समेत आमजन की भीड़ उमड़ी। यहां सर्किट हाउस में सार्वजनिक निर्माण मंत्री खान का जिला प्रमुख बिंदू चौधरी, अखिल भारतीय वीर तेजा जन्मस्थली संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुनराम मेहरिया, भाजपा जिला महामंत्री जगबीर छाबा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरोज प्रजापत, भाजयुमो नेता रमाकांत शर्मा, मूंडवा ब्लॉक महामंत्री महावीर सांदू, अल्पसंख्यक कर्मचारी संघ के नेता साबिर अली बेहलिम, मदरसा हन्फिया सूफिया सदर शरीफ कुरैशी, कोषाध्यक्ष नौशाद खां, दरगाह अहमद अली बाबा के सचिव मंजूर मिस्त्री, शादमान, हबीब खान फिज़ां, अरशद अली आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नागौर विधायक हबीबुर्रहमान का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। केबिनेट मंत्री के साथ आए बेगसर सरपंच जीवण खां, भाजयुमो अल्पसंख्यक ग्रामीण मंडल डीडवाना के अध्यक्ष अली खां, अल्पसंख्यक मोर्चा शहर मंडल डीडवाना के अध्यक्ष नासिर कुरैशी, फूले खां हाथी खानी लाडनूं, सूरजमल बालिया का भी स्वागत किया गया।
सैनिक क्षत्रिय ((माली)) संस्थान, डीडवाना रोड, चेनार में माली समाज के अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा ने ध्वजारोहण किया। एवरग्रीन फाउंडेशन कार्यालय में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता विशेष लेखा परीक्षण सहकारी समिति के भुवनेश्वर प्रसाद ने की। फाउंडेशन के निदेशक ने विजय बाल उच्च प्राथमिक विद्यालय के 51 बच्चों को स्वेटर वितरित किए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजू मेघवाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे। सेंट मेरी स्कूल ऑफ एज्यूकेशन अमरपुरा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल निदेशक धर्मेंद्र प्रजापति ने ध्वजारोहण किया। स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डेह रोड स्थित श्री केबी पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि मदनलाल मिर्धा ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रिंस सैकंडरी स्कूल डेह रोड में मुख्य अतिथि अर्जुनराम केराप ने ध्वजारोहण किया। स्कूल के बच्चों ने शारीरिक व्यायाम व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जामिया फैजाने अशफाक मदरसा एवं अशफाकिया पब्लिक स्कूल, जाजोलाई में मौलाना हजरत सज्जाद अली ने ध्वजारोहण किया। मदरसा हन्फिया सूफिया सीसै स्कूल में कमेटी के सदर मोहम्म्द शरीफ कुरैशी ने झंडारोहण किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा इशरत बानो को इंस्पायर अवार्ड दिया गया। रामावि सिणोद में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सिणोद सरपंच ने झंडा फहरा कर परेड की सलामी ली। चिश्तिया उच्च प्राथमिक विद्यालय बासनी में मुख्य अतिथि मोहम्मद शफी बादशाह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रोटरी क्लब कार्यालय में क्लब के परमानंद जाखड़ ने ध्वजारोहण किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सींगड़ में मुख्य अतिथि अखाराम बागडिय़ा व प्रधानाध्यापक देवकरण डिडेल ने झंडारोहण किया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सर्वोदय शिक्षण संस्थान में संस्था प्रधान ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम में बीएड, जीएनएम, नर्सिंग के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह में बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक शारदा देवी चौधरी ने ध्वजारोहण किया। आवासीय बालकों के ज्ञानवर्धन के लिए पुस्तकें वितरित की गई। सर्व जन उत्थान संस्थान के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बाल विद्यालय ((अल्प संख्यक)), मूक बधिर विद्यालय व गांधी चौक स्थित दारूल उलूम मदरसे में बच्चों को मिठाई वितरित की। कस्तूरबा गांधी बाल विद्यालय के लिए पंखे दिए गए। शहर के अन्य शिक्षण संस्थाओं, सरकारी व निजी कार्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
मैत्री मैचों में दिखे रोमांचक क्षण
गणतंत्र दिवस पर नागौर स्टेडियम में रविवार दोपहर को वॉलीबॉल तथा क्रिकेट के मैत्री मैच खेले गए। जिला प्रशासन एवं अधिवक्ता संघ के बीच खेले गए वॉलीबॉल मैच में अधिवक्ता संघ तथा प्रशासन एवं ’पत्रकार एकादश’ के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश विजयी रहा। प्रशासन की ओर से क्रिकेट टीम में कलेक्टर डॉ. वीना प्रधान तथा पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण गौड़ ने भी हिस्सा लिया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को रविवार शाम स्टेडियम में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यूको बैंक द्वारा प्रायोजित इन मैचों का संयोजन जिला खेल अधिकारी भंवर सियाग ने किया।
पांचौड़ी. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महन्त फतेह राम शास्त्री ने ध्वजारोहण किया। बस्तीराम सैन मेमोरियल, भारतीय शिक्षण संस्थान, टैगोर उच्च प्राथमिक, सुथारों की प्याऊ आदि विद्यालयों में पूर्व पंचायत समिति सदस्य महावीर चन्द लोढ़ा ने झंडारोहण किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस थाने में थानाधिकारी मनोज माचरा ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।
खींवसर. उपखंड मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खींवसर में मुख्य समारोह मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रामेश्वर लाल मीणा ने ध्वजारोहण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता खींवसर सरपंच शांति देवी खींची ने की। ग्राम नारवा कलां में दी राजस्थान पब्लिक शिक्षण संस्थान में मुख्य अतिथि सरपंच जानी देवी सियाग ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, परेड तथा व्यायाम प्रदर्शन किया।
छीला. राजकीय माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह मुख्य अतिथि लालूराम सारण व अध्यक्ष दीपनाथ सिद्ध की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। भामाशाहों ने विद्यालय विकास के लिए एक लाख से भी ज्यादा की राशि भेंट की। गांव के महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, वीर तेजा शिक्षण संस्थान घोड़ारण, महादेव पब्लिक विद्यालय ऊंटवालिया, मोंटेसरी शिक्षण संस्थान, श्रीबालाजी विद्यालय में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
चूंटीसरा. चूंटीसरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय व राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 65वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। झण्डारोहण सरपंच खींया राम राड़ की अध्यक्षता में किया गया।
जोधियासी. कस्बे में व आस-पास के गांवों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी में प्रधानाचार्य हेमाराम सिंवर ने मार्चपास्ट की सलामी ली। सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने देश भक्ति से पूर्ण गीत नाटक प्रस्तुत किए। झांकियां सजाई गई। अव्वल आने पर पुरस्कार दिया गया। सरपंच प्रतिनिधि मदा राम सेरडिय़ा व समाज सेवक छोटू खां छीपा ने मिठाई का वितरण किया। कातर में ज्ञानोदय पब्लिक शिक्षण संस्थान के निदेशक सांवर मल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। लालगढ़ के सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था निदेशक रविन्द्र सिंह जोधा ने ध्वजारोहण किया व मार्चपास्ट की सलामी ली। संस्थान के संरक्षक भंवरसिंह में आभार प्रकट किया। झाड़ीसरा में संस्था निदेशक मनोज भैया ने ध्वजारोहण किया। बच्चों को मिठाई वितरण किया गया। आंवलियासर में राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सरपंच रामकंवरी जाखड़ ने ध्वजारोहण किया। झोरड़ा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक धूड़ाराम सियाग ने ध्वजारोहण किया। मार्चपास्ट की सलामी ली। चाऊ में पंचायत भवन में चाऊ सरपंच छैलूसिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। गांव में उत्कृ़ष्ट सेवा करने वाले नागरिकों का सम्मान किया गया। इस पर ग्राम सेवक शंकरलाल छंगाणी मौजूद थे।
भदवासी. राजकीय माध्यमिक विद्यालय भदवासी में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। प्रधानाध्यापक छगनाराम कालवा ने बताया कि समाजसेवी भैराराम परिहार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अतिथि के रूप में रामकिशोर व विशिष्ट अतिथि बंशीलाल पंचारिया थे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
भोमासर ((करणूं)). गणतंत्र दिवस पर भोमासर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सरपंच प्रतिनिधि राजू राम ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाध्यापक श्रीराम मीणा, उप सरपंच उगमाराम व ग्रामीण मौजूद थे। स्कूल में भामाशाह वार्ड छह के प्रतिनिधि देरामा राम ने अलमारी और पूर्व वार्ड पंच तुलछाराम व कमला देवी जांगू, जयराम सेठ ने पंखे भेंट किए। गांव के हनुमत माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण अकासर के पूर्व सरपंच नारायण राम ने किया। भोमासर सरपंच प्रतिनिधि, संस्था प्रधान दमाराम भांभू, पूर्व वार्ड पंच तुलछाराम गोदारा व ग्रामीण मौजूद थे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण उप सरपंच उगमाराम व पूर्व सरपंच प्रह्लाद राम व ग्रामीणों ने किया।
रोल. गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में सरपंच रामकुमार डिडेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। प्रधानाचार्य रामकिशोर बैरवा ने स्कूल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बच्चों ने व्यायाम प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रातंगा के राजकीय माध्यमिक स्कूल में कोऑपरेटिव अध्यक्ष राजकुमार भाकर ने तथा डेह के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सरपंच लक्ष्मण राम बारूपाल ने ध्वजारोहण किया।
मारवाड़ मूंडवा. कस्बे में 65वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। नवगठित तहसील मुख्यालय पर ध्वजारोहण नायब तहसीलदार ने किया। नगर का मुख्य समारोह राउमावि में मनाया गया। इसमें नगर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। इसी प्रकार राबाउमावि, राबाउप्रावि, राप्रावि नं. 1, पंचायत समिति मुख्यालय, पुलिस थाना, विभिन्न बैंकों, शारदा बाल निकेतन, सिद्धार्थ आदर्श विद्या मंदिर, संस्कार बाल निकेतन, अंबिका शिक्षण संस्थान, सर्वोदय स्कूल में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
बासनी. कस्बे में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह राउमा विद्यालय में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक हाजी हबीबुर्रहमान ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह की अध्यक्षता बासनी उप सरपंच शौकत अली ने की। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने पीटी का सामूहिक प्रदर्शन किया। मौके पर प्रधानाचार्य हरिराम भाटी ने व्याख्याताओं के रिक्त पद पड़े पदों पर नियुक्ति के लिए विधायक को ज्ञापन सौंपा।