पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साफ सफाई को लेकर दिए निर्देश

साफ सफाई को लेकर दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बडू. ग्राम पंचायत निंबड़ी कीं सड़क पर घरों से निकलने वाले गंदे पानी से हो रहे कीचड़ को रोकने के लिए सरपंच रूपकंवर, रेवंत सिंह ने गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण का प्रस्ताव लेकर घरों में सोखते गड्ढे बनवाने के लिए ग्रामीणों को पाबंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ने स्वच्छ गांव के लिये निंबड़ी सिरसूं और लाड़ोली को चुना है। उन्होंने बताया कि घरों का पानी घरों में ही रखने और नियम नहीं मानने पर नियमानुसार आर्थिक दंड लगाया जाएगा। इसके लिए आयोजित बैठक में हनुमान सिंह, नानूराम मेघवाल, सांवताराम, मूलाराम चोयल, रेवंत सिंह, बाबूलाल हरिजन, मदन सिंह चारण, हनुमान बावरी, मोहन सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।