क्रिकेट मैच में प्रशासन विजयी
नावां सिटी. शहर के लालबहादुर शास्त्री खेल मैदान में रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रशासन व प्रेस क्लब के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मैच के शुभारंभ के अवसर पर उपखंड अधिकारी सत्यवीर यादव ने कहा कि भारत के नागरिक, लोकतंत्र में दृढ़ निष्ठा रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं निर्वहन करे तथा हुए अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रशासन व प्रेस क्लब के बीच खेले गए मैच में प्रशासन की टीम की ओर से अधिशासी अधिकारी हेमाराम चौधरी व थानाधिकारी महावीर चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रेस क्लब की ओर से बाबूलाल शर्मा, हेमन्त शर्मा ने अपनी टीम को जिताने के लिए भरसक प्रयास किया लेकिन प्रशासन की टीम जीत गई। मैच के अंपायर अशोक बोहरा व परवेज खान थे।