भर्ती में अनियमितता का आरोप
मकराना. नगर परिषद द्वारा गत दिनों सफाई कर्मचारियों की हुई भर्ती में अनियमितता बरतने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। मामले को लेकर मकराना की वाल्मिकी समाज की सरोज, इंद्रा, रूकमा, इंद्रा, प्रेम, सुशील, संतोष, किरण व गुड्डी ने पत्र में लिखा है कि 54 कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। भर्ती करने के दौरान चयन कमेटी के सदस्यों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए मकराना से बाहर पुष्कर व अजमेर सहित अन्य जगहों के लोगों की भर्तियां की हैं। एक ही परिवार के दो-दो सदस्यों को नियुक्तियां देने का भी आरोप लगाया है। महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।