पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहिंसा के मार्ग पर चलने की दी सीख

अहिंसा के मार्ग पर चलने की दी सीख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी. आचार्य विमद सागर जी महाराज के ससंघ नावां प्रवास के दौरान कस्बे के सुपश्र्वनाथ जैन मंदिर में सोमवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शांति लाल गोधा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा पाद प्रक्षालन का सौभाग्य धर्मचंद पाटनी अनिल पाटोदी को मिला। नवीन गोधा ने शास्त्र भेंट किया। मयूर पिछीधारी आचार्य विमद सागर जी महाराज ने धर्म की महत्ता बताते हुए हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अध्ययन व उनमें बताए हुए मार्ग पर चलने से ही पापों से मुक्ति मिलना संभव है। सदैव सद मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर धर्मचंद झाझरी, निर्मल पटवारी, विजय अजमेरा, मनोज पाटनी, नरेंद्र अजमेरा, अशोक आदि उपस्थित थे।