पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागौर जिला अग्रवाल सम्मेलन 9 फरवरी को

नागौर जिला अग्रवाल सम्मेलन 9 फरवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना - नागौर जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल मौलासर समाज की ओर से आगामी 9 फरवरी को मौलासर में अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा। नागौर जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी ने बताया कि अग्रवाल समाज मौलासर का युवक-युवती परिचय सम्मेलन मौलासर में 9 फरवरी को सुबह 10 बजे अग्रसेन भवन में आयोजित होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मौलासर में समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने गांव-गांव जाकर संपर्क किया।
छात्रा को मिला इंस्पायर अवार्ड -- आज
भास्कर न्यूज डीडवाना। बालिया की राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा कंचन शर्मा को इंस्पायर अवार्ड दिया गया। प्रधानाध्यापिका चन्दा लाटा ने बताया कि विद्यालय की छात्रा कंचन शर्मा को विज्ञान एवं गणित विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सत्र 2012-13 के लिए इंस्पायर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। छात्रा को यह अवार्ड गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यापक सबीर, गणपतपुरी, लीलावती सोनी आदि उपस्थित थे।