- Hindi News
- नरेगा कार्मिकों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन
नरेगा कार्मिकों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन
मेड़ता सिटी. महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ के नरेगा कार्मिकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम एनके राजौरा को ज्ञापन दिया। संघ ने ज्ञापन में नरेगा के तहत कार्यरत संविदा कार्मिकों के समायोजन करने व 15 प्रतिशत से भर्ती नहीं करने की मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्थान में नरेगा योजना पर संविदा पर कार्यरत कार्मिकों को 6 वर्ष भाजपा सरकार के शासनकाल में नियमानुसार रोस्टर प्रणाली द्वारा चुना गया था। पूर्ववर्ती सरकार ने कई कर्मचारियों का समायोजन किया है, वर्तमान में 15 प्रतिशत बोनस के हिसाब से कयास लगाए जा रहे हैं। यदि बोनस अंकों पर भर्ती की जाए तो भर्ती की विज्ञप्ति के अनुसार 30 प्रतिशत अंकों से ही ली जाए। उप शाखा उपाध्यक्ष करमाराम डांगा के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सहायक सत्यनारायण, रामनाथ, किशनगोपाल, महेन्द्र सिंह, हितेन्द्र मीणा आदि ने कहा कि मांगें नहीं माने जाने पर कार्मिकों को मजबूर होकर आंदोलन की राह पकडऩी पड़ेगी।