- Hindi News
- लिंगानुपात सुधार शिविर में पहुंचे मात्र छह सदस्य
लिंगानुपात सुधार शिविर में पहुंचे मात्र छह सदस्य
जायल आंचलिक. पंचायत समिति परिसर सभागार में पंचायती राज जेंडर संवेदी शासन मामलों के विषयक पर पंचायत समिति सदस्यों की आयोजित कार्याशाला में 27 में से मात्र छह सदस्य ही पहुंचे। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते काफी देर तक पंचायती राज अधिकारियों ने इंतजार किया गया, लेकिन अंत में छह सदस्यों की उपस्थिति में कार्याशाला की शुरुआत की गई। पंचायत राज विभाग के द्वारा प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के पहले पहुंचे सदस्यों में एक सदस्य प्रधान सुगनीदेवी लोमरोड़ खुद ही थी। काफी देर तक पंचायत प्रसार अधिकारी शिवदेवराम ने सदस्यों का इंतजार किया गया, लेकिन उनके नहीं आने पर प्रधान के हाथों से कार्यशाला का शुभारंभ किया। दो दिवसीय आवासीय कार्याशाला मात्र एक घंटे तक ही चल पाई। कार्यशाला में एक सदस्य की जगह उसका पारिवारिक व्यक्ति आया दूसरी और सरपंच तिलोकराम रोज ने भी कार्याशाला में हिस्सा लिया। इस संबंध में विकास अधिकारी हरफूल सिंह चौधरी ने बताया कि कुछ वजह रही होगी जिससे लोग नहीं पहुंच पाए। प्रयास किए जा रहे हैं कि कल सभी सदस्यों को फोन करके बुलाया जाएगा।