- Hindi News
- कांग्रेस जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन कल से
कांग्रेस जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन कल से
नागौर$ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पंचायत राज स्थानीय निकाय व जन प्रतिनिधियों का दो दिवसीय सम्मेलन २९ जनवरी से जयपुर में प्रारंभ होगा। कमेटी के ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री, नागौर शहर दिलफराज खान ने बताया कि सम्मेलन बनीपार्क स्थित करणी पैलेस में होगा। इसमें २९ जनवरी को प्रधान, जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्यों व ३० जनवरी को नगर परिषद सभापति, सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों की बैठक होगी। सम्मेलन में शहर के कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।