पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘महिलाओं के विकास के बिना विकास अधूरा’

‘महिलाओं के विकास के बिना विकास अधूरा’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुचामन सिटी
राजस्थान पंचायती राज रिफ्रेशर प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत जेंडर संवेदी शासन मुद्दों पर पंचायत समिति सदस्यों व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की दो दिवसीय रिफ्रेशर कार्यशाला पंचायत समिति सभाकक्ष में प्रारंभ हुई। कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ प्रधान भैरूलाल कुमावत व विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक विजय सिंह चौधरी ने संभागियों को इसमें पूरे मनोयोगपूर्वक भाग लेकर इसका लाभ जनता तक पहुंचाने का आहवान किया। प्रधान भैरूलाल कुमावत ने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना विकास अधूरा है। इसलिए सभी जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी योजना निर्माण व क्रियान्वयन में महिला विकास के मुद्दों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए शामिल करें। कार्यशाला में उपखंड अधिकारी सत्यवीर यादव ने कार्यशाला को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के लिए उपयोगी बताते हुए इसमें प्राप्त कौशल व दक्षताओं का उपयोग जेंडर संवेदी शासन में करते हुए सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी योजना क्रियान्वयन पर बल दिया। विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने कार्यशाला का उद्देश्य बताए। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जगदीश राय, दक्ष प्रशिक्षक बाबूलाल जांगिड़, चंपालाल कुमावत, उमा सारस्वत ने भी जानकारी दी। कार्यशाला में तहसीलदार कुचामन बाबूलाल जाट, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. जगदीश महला, सहायक अभियंता पी.डब्ल्यू.डी. रतन लाल तंवर, कनिष्क अभियंता जलदाय विभाग गजेंद्र सिंह, कृषि अधिकारी शिशुपाल कांसोटिया, मन्नाराम जांगिड़, सहायक अभियन्ता विद्युत विभाग सुभाषचंद्र, पंचायत प्रसार अधिकारी डॉ. भंवर लाल गोदारा, प्रगति प्रसार अधिकारी बाबूलाल मीणा, सहायक लेखा अधिकारी पूरणमल कालावत, समाज कल्याण विभाग के बाबूलाल, महिला पर्यवेक्षक हेमा अग्रवााल, कमलेश, गीता वर्मा, अंजू शर्मा, ब्लॉक स्वच्छता लाजवंती कलाकार सहित विभागीय अधिकारी कार्यशाला में उपस्थित रहे।