महावीर अध्यक्ष मनोनीत
कुचामन सिटी. अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण जिला सभा के निर्देशन में रविवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर में तहसील शाखा के चुनाव हुए। चुनाव अधिकारी आरडी मानव की उपस्थिति में हुए चुनाव में महावीर सीघड़ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, नाथू लाल जांगिड़ को महामंत्री चुना गया। इस अवसर पर समाज की प्रांत सभा राजस्थान के उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल आमेटिया, परबतसर तहसील अध्यक्ष मदन लाल बूदल, मकराना तहसील अध्यक्ष बोदू राम जायलवाल आदि उपस्थित थे।