पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ज्योति मिर्धा ने सुनी जन समस्याएं

सांसद ज्योति मिर्धा ने सुनी जन समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर$ नागौर सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा ने हाल ही खींवसर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपलिया का दौरा कर आमजन की समस्याएं सुनी। कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण करवाया। कुछ समस्याओं के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सांसद कोष से कोऑपरेटिव सोसायटी भंडार के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। किसानों ने सांसद को किसानों के कृषि कनेक्शन संबंधी समस्या से अवगत कराया। इस पर सांसद ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मिर्धा ने कहा कि फसल के दौरान बिजली निरंतर चालू रहेगी। इस दौरे में भूमि विकास बैंक अध्यक्ष नंदकिशोर सदावत, ब्लाक अध्यक्ष उस्मान चड़वा, सोहन सिंह खिलेरी, नाथूराम बेनीवाल, सीताराम भाटी, पुसाराम आचार्य, हाजी यूसुफ कुरैशी, रामेश्वर लाल भार्गव, बाबूलाल भादू, भागीरथ राम सोऊ सहित अनेक लोग साथ थे।
- - -