शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
मारवाड़ मूंडवा$ ब्लॉक मुख्यालय पर राजकीय विद्यालयों में सेवारत शिक्षकों का पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ सोमवार से हुआ। शिविर का उद्घाटन डाइट कुचामन के पर्यवेक्षक रामेश्वर लाल जाट, नोडल अधिकारी प्रेमप्रकाश मिश्र, संदर्भ शिक्षक नृसिंह राम ईनाणिया ने किया। शिविर में मूंडवा ब्लॉक के उप्रावि की कक्षा एक, तीन व पांच को पढ़ाने वाले शिक्षकों को विषय आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षक नई पाठ्य पुस्तकों के अनुसार अध्यापन में आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए उनके निराकरण के लिए प्रयास करेंगे।
- - -