पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोलियोग्रस्त नाबालिग से दुष्कर्म

पोलियोग्रस्त नाबालिग से दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड. नेणास गांव की सरहद में 25 जनवरी को नाबालिग विकलांग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस के अनुसार डेगाना तहसील के दुगोर निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी सत्रह वर्षीय पुत्री एक हाथ-पैर से पोलियो ग्रस्त है। वह 25 जनवरी को पड़ोस के ही नेणास गांव की सरहद में स्थित खेत में भैंस चराने गई थी। उसी दौरान नेणास निवासी सांवर लाल उर्फ गंगाराम विश्नोई ने उसे अकेली देख कर उससे जबरदस्ती की। हाथ व पैर से विकलांग होने के कारण वह आरोपी का मुकाबला नहीं कर सकी। दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग गया। घर नहीं पहुंचने पर पीडि़ता की मां उसे तलाशते हुए खेत में पहुंची। लहूलुहान हालत में पड़ी बच्ची को देखकर उसके होश उड़ गए। रिपोर्ट में नाबालिग के पिता ने कहा कि वह 26 जनवरी को गांव आया तो उसे इस बारे में पता चला। थानाधिकारी संपत सिंह राजावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जांच कार्यवाहक पुलिस उपाधीक्षक डॉ. हरिप्रसाद शर्मा कर रहे हैं।