पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों का धरना 26वें दिन जारी

किसानों का धरना 26वें दिन जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
कलेक्ट्रेट के आगे विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का धरना 26वें दिन जारी रहा।
मंगलवार को संत हीरादास शाम छह से रात दस बजे तक सरकार की सदबुद्धि के लिए धरना स्थल पर भजन कीर्तन करेंगे। किसानों ने मांग की कि सरकार समय रहते इन किसानों की वाजिब मांगों का समाधान करें। शिवसेना जिलाप्रमुख नारायण बिडियासर ने कहा कि मंगलवार को धरने पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहेंगे। शाम पांच बजे से रात दस बजे तक तेजा गायन व संतों का प्रवचन होगा। धरने को अनेक किसानों ने संबोधित किया। धरने के दौरान दोपहर में धरना स्थल पर शामिल हुए अनेक युवाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर किसानों की मांगों पर विचार कर उन्हें मानने की मांग की।