पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद 15 घायल

झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़, एक जवान शहीद 15 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह/रांची - झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। जबकि 15 जवान घायल हो गए। संघर्ष में जवानों ने नक्सलियों के चंगुल से चार सरकारी कर्मचारियों को रिहा करवाने में सफलता हासिल कर ली। इनका शनिवार को अपहरण कर लिया गया था। ये सामाजिक सुरक्षा और मनरेगा से जुड़े थे। राज्य के डीजीपी राजीव कुमार ने बताया कि घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रांची भेजा जा रहा है।