पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस के दिन झुलसी विवाहिता रेफर

गणतंत्र दिवस के दिन झुलसी विवाहिता रेफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस के दिन झुलसी विवाहिता रेफर
नागौर - दिल्ली दरवाजा क्षेत्र की एक विवाहिता गणतंत्र दिवस के दिन आग लगने से झुलस गई। महिला के बयान पर उसके पति के खिलाफ महिला थाने में दहेज के लिए जलाने का मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी अभय शर्मा के अनुसार दिल्ली दरवाजा निवासी मुख्तियार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसका पति अमीन उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। रविवार शाम उसने मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश की। आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। वहां से उसे राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। विवाहिता की हालत अभी नाजुक बनी है। पुलिस ने दहेज के लिए जान लेने का प्रयास करने की धारा 498ए व 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अमीन के पड़ोसियों व महिला के रिश्तेदारों से भी बयान ले रही है। पड़ोसियों ने घटना के कुछ समय पहले दोनों में कहासुनी की बात पुलिस को बताई।