पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुचामन सिटी
गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगरपालिका के तत्वावधान में मुख्य समारोह राजकीय सूरजमल भोमराजका माध्यमिक स्कूल में हुआ। सामूहिक रूप से आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि नावां विधायक विजय सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हरीश कुमावत थे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष यशोदा देवी कुमावत ने की। विधायक चौधरी ने ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली। इस अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व एनएससी कैडेट्स ने मार्च पास्ट व व्यायाम प्रदर्शन किया। नगरपालिका द्वारा शहर की 31 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। इसी तरह राजकीय सागरमल बानूड़ा, राजकीय सूरजमल भोमराजका, एकलव्य एकेडमी सेकंडरी स्कूल, राउप्रावि उत्तरी खारिया, मीठड़ी के राबाउप्रावि नंबर 2, राउप्रावि हरिपुरा में भी कार्यक्रम हुए।
मेड़ता सिटी. उपखंड मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को नेहरू पार्क में आयोजित किया गया। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि तहसीलदार नरेश रायजादा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विधायक सुखाराम नेतडिय़ा व पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी ने उद्बोधन दिया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह में कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक डॉ. हरिप्रसाद शर्मा, बीईई ओबगदाराम बारूपाल, उप कोषाधिकारी भंवरलाल वैष्णव आदि मौजूद थे। विधायक सुखाराम नेतडिय़ा ने समारोह में मीरा स्मारक के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की। गणतंत्र दिवस पर उपखंड स्तर पर मुख्य समारोह में 24 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार रेडिएंट पब्लिक स्कूल, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जी ब्रिलियंट स्कूल में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
डीडवाना. मिर्धा पार्क में आयोजित सार्वजनिक समारोह में सुबह 9 बजे एसडीएम आरएन शर्मा ने झंडारोहण कर परेड की सलामी ली। इसी प्रकार महिला महाविद्यालय में एवरेस्ट विजेता दीपिका राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में झंडारोहण किया गया। पं. बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर में उपखंड अधिकारी के मुख्य आतिथ्य एवं कर्नल नंदकिशोर ढ़ाका तथा नगरपालिका ईओ सुनील चौधरी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी तरह पूजा इंटरनेशनल एकेडमी, छोटी देवी मेमोरियल, कांग्रेस कार्यालय, देवराठी राउप्रावि, नोजला की ढाणी की राउप्रावि, पॉल स्टार दा स्कूल, एसके ग्रीनवुड,
विद्या विहार, विवेकानंद, न्यू सरस्वती शिक्षा निकेतन में भी कार्यक्रम हुए।
मकराना. मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी एसएम शाह व समारोह अध्यक्ष विधायक श्रीराम भींचर ने सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात छात्र- छात्राओं ने मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप मोगा, थानाधिकारी देवीसहाय मीणा, नगर परिषद सभापति अब्दुल सलाम भाटी, प्रधानाचार्य गंगाराम गुर्जर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इसी प्रकार शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में क्षेत्र के 33 लोगों को उपखंड स्तर पर सम्मानित किया गया।
डेगाना. उपखण्ड मुख्यालय के खेल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह तहसीलदार शिवकिशन सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। ध्वजारोहण के साथ मार्चपास्ट, परेड सहित व्यायाम प्रदर्शन हुए। समारोह में मुख्य अतिथि प्रधान रामपाल महिया, बीडीओ महावीरसिंह कुमावत, सरपंच डॉ. भंवरसिंह, सरपंच लीला देवी काला, डीवाईएसपी गोपाल रामावत, सीआई नंदराम भादू ने संबोधित किया। इसी प्रकार डेगाना की न्यू स्टार ब्ल्यू रोज इंटरनेशनल स्कूल, वीर तेजा विद्या मंदिर उमावि, जयश्री कॉलेज, ब्ल्यू रोज उमावि, राजस्थान माध्यमिक स्कूल, विद्या सागर उमावि में भी कार्यक्रम हुए। उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 30 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
लाडनूं. डॉ. गुहराय स्टेडियम में उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में तहसीलदार भंवरलाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष याकूब शेख ने की तथा विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी सुमेर सिंह चौधरी, जिला आयोजना समिति सदस्य श्रीमती सुमित्रा आर्य थी। समारोह में 12 प्रतिभावान छात्रों सहित कुल 34 कर्मचारियों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
परबतसर. मुख्य समारोह राउमावि में मनाया गया। पालिकाध्यक्ष श्रीभगवान बंग ने बताया कि विधायक मानसिंह किनसरिया मुख्य अतिथि थे। एसडीएम जगदीशप्रसाद गौड़ ने अध्यक्षता की। प्रधान कानाराम सियाग विशिष्ट अतिथि थे। इसी प्रकार न्यायालय परिसर में एसीजेएम नीरजकुमार, पंचायत समिति में प्रधान कानाराम सियाग, नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष श्रीभगवान बंग, पुलिस थाने पर थानाधिकारी गोमाराम चौधरी ने ध्वजारोहण किया।
नावां सिटी. उपखंड स्तरीय समारोह रविवार को देशभक्ति से ओतप्रोत भावों के साथ नगरपालिका प्रागंण में हुआ। उपखंड अधिकारी सत्यवीर यादव ने तिरंगे को फहरा कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। समारोह में विभिन्न सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
जायल/जायल आंचलिक. उपखंड मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर विधायक मंजू बाघमार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में झंडा फहराया गया। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार योगी, जायल पूर्व रामकरण लोमरोड़, सरपंच मनीराम बासठ व अनेक सरकारी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने समारोह में शिरकत की तथा शहीद के परिवारों का सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्बे के राजस्थान सीनियर सेकंडरी में विधायक मंजू बाघमार, शेखावाटी शिक्षण संस्थान में ध्वजारोहण किया गया।