पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नावां में शोक की लहर लोगों में मायूसी

नावां में शोक की लहर लोगों में मायूसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी. कुचामन से नावां आ रही कमांडर जीप व ट्रक की जोरदार भिड़ंत की खबर नावां में पहुंचते ही हर कोई कमांडर में कौन सवार था, इसकी जानकारी लेने व हालात जानने के लिए आतुर हो गया। नावां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग कुचामन आते जाते हैं। जिन लोगों के परिजन कुचामन गए हुए थे, वे लोग बहुत ही चिंतित हो उठे। वे अपनों की जानकारी लेने में जुट गए। नावां से जयपुर जा रहे नावां विधायक विजय सिंह चौधरी को जैसे ही सूचना मिली वह नावां पालिकाध्यक्ष उत्तमचंद बियाणी के साथ कुचामन पहुंचे। दुर्घटना में नावां के सात लोगों की मौत की खबर आते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई।