30 को अवकाश पर रहेंगे विद्यार्थी मित्र
नागौर$ राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के आह्वान पर 30 जनवरी को विद्यार्थी मित्र सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। अवकाश के दौरान कलेक्ट्रेट व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष महेंद्र डिडेल ने बताया कि विद्यार्थी मित्रों के साथ धोखा किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थी मित्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया है।