पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विनय मुनि का 43वां दीक्षा दिवस मनाया

विनय मुनि का 43वां दीक्षा दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नागौर
श्री वद्र्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से रविवार को विनय मुनि महाराज का 43वां दीक्षा दिवस स्वाध्याय भवन में मनाया गया। संघ प्रवक्ता महावीर चंद नाहटा ने बताया कि कार्यक्रम साहिल मुनि के सान्निध्य में हुआ। इसमें संतों ने विनय मुनि के श्रद्धा भक्ति जीवन की अनुमोदना प्रेषित की। इस मौके पर संघ अध्यक्ष गौतम चंद सुराणा, उपाध्यक्ष प्रकाशचंद बोहरा, कंवरीलाल कोठारी, महावीर चंद नाहटा ने संघ की तरफ से काबली बोहराई गई। समारोह में डॉ. उदित प्रभा महाराज उषा एवं तरुण प्रभा महाराज को 33वें दीक्षा संयम दिवस पर संघ की ओर से शांति देवी, चंचल देवी, मंजू देवी नाहटा व मंजू देवी सिंघवी ने काबली बोहराई एवं झणकार मनोहर शिष्या मनीषा महाराज के 71वें जन्म दिवस पर चादर ओढ़ाई गई।