पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज टाइम पता करें

आज----टाइम पता करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान सभा की जिला बैठक कुचामन में आज
भास्कर न्यूज। लाडनूं। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला स्तरीय बैठक
29 जनवरी को कुचामन सिटी स्थित मजदूर-किसान भवन में रखी गई है। यह जानकारी देते हुए किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल चोयल ने बताया कि नागौर जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श व रणनीति बनाने को लेकर आयोजित की जा रही इस बैठक में किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरा राम शामिल होंगे। चोयल ने बताया कि बैठक में किसानों के विद्युत कनेक्शनों को नियमित करने, डार्क जोन समाप्त करने, राज्य सरकार द्वारा किसानों के बीमा प्रीमियम की बढाने, सर्दी क ेकारण खराब हुई फसलों का मुआवजा दिये जाने, लाडनूं में कृषि मंडी समिति की स्थापना करने तथा किसानों को उनके उत्पाद का वाजिब मूल्य दिये जाने की मांगों को ध्यान में रख कर आगे की रणनीति तय की जानी है।