- Hindi News
- धर्मशाला के लिए प्रस्तावित स्थान का निरीक्षण
धर्मशाला के लिए प्रस्तावित स्थान का निरीक्षण
नावां सिटी. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को ठहरने का स्थान नहीं होने वाली परेशानियों का अब शीघ्र ही समाधान होने जा रहा है। गत सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर धर्मशाला बनवाने के लिए बजट आवंटित किया था। इसके तहत नावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भी धर्मशाला का निर्माण करवाया जाना है। इस संबंध में मंगलवार को एनआरएचएम के सहायक अभियंता हेमंत नाथानी ने नावां आकर धर्मशाला के लिए प्रस्तावित स्थान का निरीक्षण किया। सहायक अभियंता ने प्रस्तावित स्थान का नाप चौक कर आवश्यक जानकारियां जुटाई। नाथानी ने बताया कि धर्मशाला के लिए प्रस्ताव बनाकर विभाग को शीघ्र ही भेजा जाएगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष उत्तमचंद बियाणी, चौथमल यादव, माधव प्रसाद धूत, टीकमचंद सोनी, पवन अग्रवाल ने सुझाव दिए।