- Hindi News
- अपना डेयरी प्लांट शुरू नहीं हो पाया दूसरी कंपनियां बाजार में आ गईं
अपना डेयरी प्लांट शुरू नहीं हो पाया दूसरी कंपनियां बाजार में आ गईं
भास्कर न्यूज - नागौर
सरस डेयरी के नए प्लांट का इंतजार करते हुए लोगों को चार साल हो गए हैं। प्लांट शुरू करने में हर बार कुछ दिनों या महीनों का समय बताया जा रहा है। हालात ये हैं कि अब भी मई से पहले इसके शुरू होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। जबकि दूसरी दूध उत्पादक कंपनियों को नागौर में अपने उत्पाद बेचने का मौका मिल गया है। दूध कंपनियां भी सरस के साथ मार्केट में प्रतिस्पर्धा करने लगी हैं। गुजरात और जयपुर से कई कंपनियों के दूध नागौर के बाजार में मिलने लगे हैं। सरस डेयरी के नए प्लांट की क्षमता होगी 50 हजार लीटर प्रतिदिन। साथ ही इसमें घी, श्री खंड, पनीर, दही जैसे अन्य उत्पाद भी बनाए जा सकेंगे। इसके लिए काफी समय से काम चल रहा है। जोधपुर डेयरी संघ से अलग होने के तीन साल बाद केंद्र सरकार की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत यह वर्ष 2010-11 में स्वीकृत हुआ था। प्लांट लगाने के लिए सरकार से 10 करोड़ 14 लाख का बजट मांगा गया था। सरकार ने 10 करोड़ का बजट स्वीकृत किया।