एनएसयूआई का हस्ताक्षर अभियान
जायल. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ की जिला इकाई ने भ्रष्टाचार विरोधी बिल को पास करने की मांग को लेकर होने वाले देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत स्टूडेंट स्टैंड अगेंस्ट करप्शन कैंपेन की शुरुआत की। इसके तहत एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सुखाराम डोडवाडिय़ा ने हस्ताक्षर से अभियान की शुरुआत की। डोडवाडिय़ा ने बताया कि संसद में भ्रष्टाचार विरोधी छह बिल अटके हुए हैं। उन्हें पारित करवाने के लिए एनएसयूआई संपूर्ण भारत में हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। साथ ही 30 जनवरी को एक दिन का सांकेतिक उपवास किया जाएगा। जायल ब्लॉक इकाई अध्यक्ष मूलाराम डूकिया ने बताया कि छात्र भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के इस हस्ताक्षरित बैनर को जिले के सांसद व राज्यसभा सदस्य को सौंपेंगे। कार्यक्रम में बांगड़ महाविद्यालय एनएसयूआई ईकाई अध्यक्ष राजाराम ढाहरा, झूमरराम डूकिया, नवीन बटेसर, सुनील डूकिया, प्रहलाद बिडियासर, मांगूसिंह, ओमप्रकाश डूकिया, राकेश, सुरेंद्र, रामलाल ढेहरी आदि मौजूद रहे।