फुटबाल प्रतियोगिता तीन मार्च से
मकराना. स्थानीय सिटी क्लब के तत्वावधान में हाजी गुलाम नबी बोस एवं अब्दुल हमीद गैसावत की स्मृति में मकराना में मार्च माह में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। सिटी फुटबॉल क्लब के संरक्षक रूपाराम मुरावतिया ने बताया कि प्रतियोगिता तीन मार्च से शुरू होकर आठ मार्च तक चलेगी। इसमें राजस्थान की बीस टीमें भाग लेंगी।
- - -