वाशिंग लाइन खराब, ट्रेन लेट
मेड़ता रोड. जोधपुर में ही वाशिंग लाइन में खराबी होने के कारण मंडोर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से रवाना होने से देर रात मेड़ता रोड पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को आठ बजे जोधपुर से दिल्ली रवाना के लिए ट्रेन को वाशिंग लाइन से मुख्य लाइन पर लाया जा रहा था। अचानक वाशिंग लाइन खराब होने से वह समय पर पैलेस नहीं हो सकी। इस कारण ट्रेन को जोधपुर से डेढ़ घंटे देरी से यानि रात साढ़े नौ बजे रवाना किया गया। देरी के कारण ट्रेन रात 9.20 बजे के स्थान पर रात 11 बजे यहां पहुंच सकी।
- - -