- Hindi News
- पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
मेड़ता रोड. करीब चार माह पूर्व हाइवे पर ट्रक को रोककर लूटने का प्रयास करने व पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने खोखरों की ढाणी निवासी बस्तीराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पंजाब राज्य के बरनाला जिले के वडीदक खुर्द पीएस दूलिवाला निवासी सिकंदर सिंह ((45)) ने 23 सितंबर को रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह ट्रक में सीमेंट भरकर नागौर जा रहा था। अजमेर- नागौर राष्ट्रीय राजमार्ग के रेण फाटक से रात करीब आठ बजे गुजर रहा था। अचानक एक काली स्लेटी कार में आए युवकों ने मारपीट की और रुपए देने को कहा। तब वह गाड़ी लेकर आगे निकल गया और पुलिस को सूचना दी। आरोपियों ने तीन पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर मारपीट की। थानाधिकारी संपत सिंह राजावत ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच करते हुए पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- - -
प्लेटफार्म पर युवक को चाकू मारा
मेड़ता रोड/गोटन. गोटन रेलवे स्टेशन पर एक युवक को चाकू मारकर घायल कर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश के लिए मेड़ता रोड में बीस मिनट तक अतिरिक्त समय मरुधर रुकवाकर तलाशी ली गई मगर आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। मेड़ता रोड जीआरपी थाना क्षेत्र के गोटन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे ट्रेनों में नमकीन, चने आदि बेचने वाले एक युवक ने गोटन निवासी दशरथ सिंह राजपूत ((30)) के चाकू मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दरम्यान जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची। मौके से फरार आरोपी के बारे में अंदेशा लगाया गया कि कहीं वह ट्रेन में मेड़ता रोड नहीं चला गया है। इस पर मेड़ता रोड में बीस मिनट तक अतिरिक्त समय रुकवाकर जीआरपी, आरपीएफ, सिविल पुलिस ने प्रत्येक कोच में तलाशी ली। दूसरी ओर घायल को जोधपुर रेफर किया गया। जीआरपी थानाधिकारी अनोप सिंह ने बताया कि गोटन निवासी अनिल सिंह ((२५)) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि घायल दशरथ सिंह उसके ताऊ का बेटा है। उसको अलवर जिले के गोविंदगढ़ निवासी विष्णु ((२६)) लखारा ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।