पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सकारात्मक सोच से होता है विकास’

‘सकारात्मक सोच से होता है विकास’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुचामन सिटी
कुचामन के लोगों की सोच काफी सकारात्मक हैं। यहां की समाजसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि व आम जनता में शहर के विकास की ललक है। जिला कलेक्टर डॉ. वीणा प्रधान ने यह विचार राजकीय चिकित्सालय में निहारिका व लॉयंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच व शल्य चिकित्सा शिविर के शुभारंभ पर व्यक्त किए। कलेक्टर ने कहा कि शहर में एक दिन पहले बड़ा हादसा होने के बाद भी यहां किसी तरह की अप्रिय वारदात नहीं हुई। लोगों ने समझदारी व सूझबूझ के साथ इस हादसों में पार पाकर पीडि़तों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस हादसे के बाद सेवाभावी लोगों व चिकित्सालय स्टॉफ ने जिस तरह से लोगों की सेवा की वह तारीफ के काबिल हैं जबकि सामान्यत: प्रशासन व पुलिस को ऐसे मौके पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। डॉ. प्रधान ने देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह के मामले सभ्य समाज पर काला धब्बा हैं।
शिविर में ५२० रोगियों की हुई जांच
समारोह में बोलते हुए पूर्व विधायक हरीश कुमावत ने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी को झेल रहे व्यक्ति की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इससे पूर्व कलेक्टर व कुमावत ने शिविर का सादगी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर चिकित्सालय प्रमुख डॉ. अरूण गौड़ ने ट्रोमा वार्ड के लिए प्रपोजल बनाकर पूर्व विधायक कुमावत के माध्यम से जिला कलेक्टर को सौंपा। कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी सतवीर यादव, उप पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा, तहसीलदार बाबूलाल जाट, कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, कार्यकारी अध्यक्ष नटवर बक्ता, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. सुनील आत्रेय, डॉ. रजनी गौड़, रोहित कोल, मधुलिका गौड़, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता हेमराज चावला उपस्थित रहे। लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष राम काबरा के अनुसार शिविर के प्रथम दिन 520 रोगियों की जांच की गई।